पुणे के एआईएसएसएमएस कॉलेज में शनिवार शाम पांच बजे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम में करीब 10,000 युवकों के पहुंचने की उम्मीद है। राहुल के आज के कार्यक्रम पर सभी की नजरें लगी हैंChhatron Ki Gunj Live Updates : पुणे के एआईएसएसएमएस कॉलेज में शनिवार शाम पांच बजे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होना है। हालांकि, इस कार्यक्रम से पहले शुक्रवार रात COEP टेक्निकल यूनिवर्सिटी छात्रावास परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हंगामे और बवाल को देखते हुए परिसर में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पुलिस ने NSUI और युवक कांग्रेस के करीब 50 से 60 कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया है। आयोजकों को राहुल के इस कार्यक्रम में करीब 10,000 युवकों के पहुंचने की उम्मीद है। राहुल के आज के कार्यक्रम पर सभी की नजरें लगी हैं, यहां हम ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़ा हर अपडेट आपको देते रहेंगे-
छात्रों की गूंज (Chhatron Ki Gunj) Live Updates
-एक लड़की को डराया-धमकाया गया-लोंढे
NSUI और ABVP के बीच हुई झड़प तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा, ‘एक लड़की को डराया-धमकाया गया और बयान देने के लिए मजबूर किया गया। उससे माफी मांगने के लिए भी दबाव डाला गया। वह लड़की अब सदमे में है। सबसे पहले यह सवाल उठना चाहिए कि हॉस्टल में कौन गया, लड़कियों को उनके कमरों में बंद किया और उन्हें धमकाया? वह ABVP के लोग थे। लड़की ने NSUI के लोगों को फोन किया, जिसके बाद पूरा मामला शुरू हुआ। देशभर से छात्र पुणे में पढ़ने आते हैं। छात्राएं भी आएंगी, अपनी समस्याएं रखेंगी और राहुल गांधी उनकी बातें भी सुनेंगे। आज लोग यह स्वीकार करने लगे हैं कि अगर इस देश में कोई ईमानदामहिला शिक्षा का भी केंद्र है पुणे-शिवानी
इस कार्यक्रम के बारे में महाराष्ट्र प्रदेश यूथ कांग्रेस की नेता शिवानी वडेट्टीवार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले की भूमि पुणे केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि महिला शिक्षा का भी केंद्र है। उन्होंने कहा कि जब कोई कार्यक्रम जेंडर-न्यूट्रल होता है, तो उसमें पुरुषों का दबदबा रहता है। इसलिए राहुल जी महिलाओं से सीधे संवाद करना चाहते थे। इस बीच, शहर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा, ‘हर दिन 25 स्कूल बंद हो रहे हैं और जिन छात्रों की पढ़ाई छूट जाएगी, वे वही बच्चे हैं जिनके लिए सावित्रीबाई फुले ने पुणे में पहला स्कूल खोला था। यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष पुणे आ रहे हैं और केवल महिलाओं से बात करेंगे। वह पूरे देश को यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि शिक्षा एक मौलिक अधिकार है, लेकिन इसे अब एक विशेषाधिकार में बदला जा रहा है।’










































