LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा -चुनाव खत्म होते ही शुरू हुई महंगाई की गर्मी

0

नई दिल्ली: देश की इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी कई सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडरों की कीमतों में जबरदस्त इजाफा किया है। इसको लेकर विपक्ष दल लगातार पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर निशाना है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कह दिया था चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।कांग्रेस सांसद ने बताया चुनावी बिल

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि फरवरी से अब तक ₹1,380 की बढ़ोतरी सिर्फ 3 महीनों में 81% का इजाफा। उन्होंने आगे लिखा कि चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई – हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो खुद खरीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here