छतरपुर, Mann Ki Baat। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडिया कार्यक्रम मन की बात में नईदुनिया में प्रकाशित छतरपुर जिले के अंगरोठा गांव में जल संरक्षण का काम कर रही बबीता राजपूत का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण के लिए बबीता राजपूत जो कर रही हैं, उनसे सबको प्रेरणा मिलती है। बबीता बुंदेलखंड में है, उनके गांव के पास कभी बहुत बड़ी झील थी जो सूख गई। उन्होंने गांव की महिलाओं को साथ लिया और झील तक पानी पहुंचाने के लिए नहर बना दी। अब गांव के करीब नी झील में हमेशा पानी रहता है।
गौरतलब है कि नईदुनिया ने सूखे बुंदेलखंड के लिए भागीरथ बन गई हजारों जल सहेलियां समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बबीता राजपूत द्वारा गांव की महिलाओं को एकत्रित कर जल संरक्षण के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्य का उल्लेख किया गया। इसमें बताया गया कि किस तरह एक छोटे से गांव अंगरोठा की 400 से ज्यादा महिलाओं ने 107 मीटर लंबे पहाड़ को काटकर रास्ता तैयार किया और वहां से नहर बनाकर गांव के पास बनी झील में लाईं, इसके बाद उसमें पानी आने लगा।
बबीता राजपूत ने बताया था कि महिलाएं 3 किमी पैदचल चलकर वहां आती थी और पहाड़ को काटने के लिए श्रमदान करती थीं। 18 महीने की मेहनत के बाद जल उनके गांव के पास पहुंचा।










































