Cow Catwalk Viral Video: देखें कैसे गाय ने किया शानदार कैटवॉक, बड़ी-बड़ी सुपर मॉडल्स फेल

0

Cow Catwalk Viral Video: वैसे तो आपने कई मॉडल्स को रैंप वॉक (Ramp Walk) करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी गाय (Cow) को अपनी दमदार अकड़ दिखाते हुए वॉक करते हुए देखा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गाय को सड़क पर घूमते हुए देखा जा सकता है,जैसे कोई मॉडल कैटवॉक (Catwalk) कर रही हो। हालांकि गाय ने अपने चाल से बड़ी-बड़ी सुपर मॉडल्स को फेल कर दिया है। इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में भूरी और सफेद रंग की गाय सड़क के बीच चलते हुए अपना सिर हिलाते हुए दिखाई दे रही हैं। जबकि उसके पीछे अन्य गायों को इसके साथ चलते देखा जा रहा है। इस छोटे से क्लिप को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स गाय की तुलना सुपर मॉडल (Super Model) से कर रहे हैं। हालांकि यह कहा नहीं जा सकता कि गाय इस तरह विशेष तरीके से क्यों चल रही है। कुछ लोगों का कहना है कि यह चोट या संक्रमण के कारण ऐसा हो सकता है।

वहीं सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो भी काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुरेंद्र मेहरा ने ट्वीट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी बड़ी तेजी से एक जीप की तरफ बढ़ रहा है। इस बीच एक महिला कहते सुनाई दे रही है, अरे कुछ नहीं होगा। जैसे ही हाथी गाड़ी के करीब आया एक ने कहा कि भगाओ-भगाओ। वीडियो शेयर करते हुए मेहरा ने कहा कि जंगली जानवरों का सबको सम्मान करना चाहिए। उन्हें आने जाने का रास्ता देना चाहिए।

सीनियर आईएफएस अधिकारी रमेश पांडे ने वीडियो पर कमेंट किया कि इस तरह की घटना जान जोखिम में डाल सकती है। हाथी तेज दौड़ सकते हैं और इस तरह से चलने वाले वाहनों को कुचल सकते हैं। उन्होंने सभी पर्यटकों को सुरक्षित दूरी बनाएं रखने की सलाह दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here