MG मोटर की एडवांस्ड ग्लॉस्टर SUV लॉन्च:बड़ा क्रोम फिनिश्ड ग्रिल मिलेगा, इंटीरियर में 75 से ज्यादा नए कनेक्टेड कार फीचर्स; कीमत 31.99 लाख रुपए

0

MG मोटर ने भारत में अपनी अपडेटेड फुल-साइज SUV ग्लॉस्टर लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे ‘एडवांस्ड ग्लॉस्टर’ नाम दिया है। इसके नये मॉडल के डिजाइन को पहले की तरह ही रखा गया है। हालांकि, इसके इंटीरियर में 75 से ज्यादा नए कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा नई MG ग्लॉस्टर को ADAS टेक्नोलॉजी खास बनाती है।

टॉप वैरिएंट की कीमत 40.77 लाख रुपए
भारत में MG ग्लॉस्टर 2022 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपए है। यह तीन वैरिएंट सुपर, शार्प और सैवी में मिलती है। इसके 7 सीटर सैवी के टॉप वैरिएंट की कीमत 40.77 लाख रुपए है।

MG ग्लॉस्टर का लुक
MG ग्लॉस्टर में मस्कुलर बोनट, बड़ा क्रोम फिनिश्ड ग्रिल, DRLs के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स और सिल्वर स्किड प्लेट दिए जाते हैं। इसके ऊपरी किनारों पर रूफ रेल्स, इंडिकेटर माउंटेड आउट साइड रियर व्यू मिरर्स (ORVM), ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, दरवाजों के नीचे फुट स्टेपर्स और 19 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।

इसकी रियर प्रोफाइल में रैप-अराउंड LED टेललाइट्स, रियर विंडो वाइपर और क्वाड एग्जॉस्ट सिस्टम भी दिए गए हैं।

इन फीचर्स से लैस है ग्लॉस्टर का केबिन
MG ग्लॉस्टर भारत में 6 और 7 सीटों के दो मॉडल ऑप्शन मौजूद हैं। इसके 7 सीटर सैवी को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, पहले से बड़ा HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और ADAS के साथ अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिये गए हैं।

पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग, ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम, इमरजेंसी ब्रेकिंग और आगे-टकराव की चेतावनी जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

ग्लॉस्टर इंजन कैपेसिटी
इस SUV में BS6 स्टैंडर को पूरा करने वाला 2.0 लीटर का चार सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो टू-व्हील ड्राइव और फॉर-व्हील ड्राइव की कैपेसिटी के साथ मिलता है।यह इंजन अलग-अलग ड्राइव मोड में 163bhp की पावर के साथ 375Nm का टॉर्क और 218bhp की पावर के साथ 480Nm का टॉर्क जनरेट करने की कैपिसटी रखता है। इसका इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here