स्मार्टफोन की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफन मेकर कंपनी मोटोरोला ने अपने फैंस के लिए भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का लेटेस्ट डिवाइस Motorola Edge 70 Pro+ 5G है जिसे मिडरेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको भर-भर के शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 144Hz का दमदार डिस्प्ले मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें आपको 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें आपको दमदार फीचर्स के साथ साथ मल्टी टास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस मिले तो आप Motorola Edge 70 Pro+ 5G की तरफ जा सकते हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको शानदार वीडियो एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
Motorola Edge 70 Pro+ 5G की कीमत
Motorola Edge 70 Pro+ 5G को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें आपको 12GB की रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिलेगी। इसकी कीमत की बात करें तो इसे खरीदने के लिए आपको 47,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें आपको बैंक ऑफर के तहत 3000 रुपये की छूट मिलेगी। आप इसे 11 जून से मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑनलाइन वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।इसमें आपको PANTONE Stormy Sea (Green), PANTONE Zinfandel (Red) और PANTONE Chicory Coffee (Wood) कलर का ऑप्शन मिलेगा।
Motorola Edge 70 Pro+ 5G के स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में आपको 6.8 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने इसमें 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसें Corning Gorilla Glass 7i का सपोर्ट दिया गया है। आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में आपको एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलेगा।
मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन में पावरफुल MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया है। इसके चिपसेट के साथ आपको मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें आपको 12GB LPDDR5X रैम का सपोर्ट मिलेगा। स्टोरेज क्षमता की बात करें तो इसमें आपको 256GB की स्टोरेज मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ने इसमें तगड़ा कैमरा सेंसर दिया है। रियर में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें आपको 50+50+50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।













































