MP में बारिश; उज्जैन, शाजापुर, रतलाम में स्कूलों की छुट्‌टी:भोपाल, इंदौर समेत 33 जिलों में गिरा पानी; फरवरी के पहले सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा मौसम

0

मध्यप्रदेश के कई जिलों में गुरुवार रात में बारिश का दौर जारी रहा। तेज बारिश और खराब मौसम की वजह से उज्जैन में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों की आज छुट्‌टी घोषित की गई है। शाजापुर में भी आज 5वीं तक की छुट्टी घोषित की गई है। कलेक्टर दिनेश जैन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। रतलाम में आंगनबाड़ी और प्राइवेट स्कूलों में प्री स्कूल क्लास (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी) की 27 और 28 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई है। शीतलहर के चलते कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं।

बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई है। इससे ठंड का असर बढ़ गया है। इंदौर सबसे ठंडा रहा। यहां गुरुवार को दिन का तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 19.4 डिग्री तापमान रहा। उज्जैन, धार, गुना, राजगढ़, नौगांव में भी पारा काफी कम रहा। यहां 20 डिग्री के नीच तापमान दर्ज किया गया।

इधर, शुक्रवार को भोपाल-इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के 33 जिलों में बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से प्रदेश में फिर एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे फरवरी के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। भोपाल शहर में पिछले 24 घंटे में 0.78 बारिश रिकॉर्ड हुई है।

ग्वालियर की रात सबसे ठंडी
मध्यप्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 9.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दतिया में यह 9.6 रहा। प्रदेश के बाकी जिलों में गुरुवार रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम में 17.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here