MP के इस शहर में डेढ़ करोड़ कीमत के 189 हीरे, जानिये कब होगी नीलामी

0

जिले की उथली खदानों से प्राप्त कुल 189 नग हीरो की नीलामी हीरा कार्यालय संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि नीलामी 15 मार्च 2021 से प्रारंभ होकर कुल हीरो की नीलामी पूर्ण होने तक शासकीय अवकाश को छोडकर चालू रहेगा।

प्रतिदिन सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक हीरो का निरीक्षण किया जाएगा तत्पश्चात उनकी बोली की जाएगी। इसमें उज्जवल, मेेले एवं औद्योगिक किस्म के लगभग 189 हीरे जिनका कुल वजन लगभग 214.71 कैरेट है। इनकी अनुमानित राशि लगभग 01 करोड 61 लाख 50 हजार 211 रूपये है।

इच्छुक बोलीदार 5 हजार रूपये की अमानत राशि जमा करके बोली में भाग ले सकते हैं। उच्चतम बोली वाले बोलीदार को अंतिम निर्णय के तुरन्त बाद नीलामी राशि का 20 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा। शेष राशि 30 दिन में जमा करना अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि पन्ना शहर सतना (पश्चिम मध्य रेल) से 72 किलोमीटर तथा हरपालपुर से 124 किलोमीटर व छतरपुर से 72 किलोमीटर पर स्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here