MP के दो थाना प्रभारियों सहित 90 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, एनडीपीएस केस में राजस्थान की कोर्ट ने दिए आदेश

0

आगर-मालवा। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में एनडीपीएस के तहत हुई कार्रवाई के मामले में राजस्थान के झालावाड़ की चौमहला कोर्ट ने सख्त आदेश जारी किए हैं। जिसमें मध्य प्रदेश के दो थाना प्रभारी सहित 90 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है। इन सभी पर यह आरोप है कि कार्रवाई के दौरान इन्होंने जो ड्रग्स की बरामदगी बताई वह पूरी तरह से फर्जी थी।कोर्ट के इस आदेश के बाद राजस्थान में डग थाने में इनके खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में 6 को नामजद आरोपी बनाया गया है। अब राजस्थान पुलिस इस मालमे की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here