MP Richest Man: एमपी के अमीरों की सूची में कायम है विनोद अग्रवाल का दबदबा, पांच सालों से हैं सबसे अमीर, दूसरे नंबर पर कौन?

0

MP Richest Man Vinod Agarwal: मध्य प्रदेश में पिछले पांच सालों से विनोद अग्रवाल सबसे अमीर व्यक्ति हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार उनकी संपत्ति 10200 करोड़ रुपए की हो गई है। पिछले साल की तुलना में इसमें इजाफा हुआ है। दूसरे नंबर पर इंदौर के अनुराग मूंदड़ा हैं।इंदौर: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 की रिपोर्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के उद्योगपति भी शामिल हैं। इनमें उनकी संपत्तियों का जिक्र है। इस सूची में पिछले पांच सालों से मध्य प्रदेश के उद्योगपति विनोद अग्रवाल का दबदबा कायम है। वे मूल से रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। साथ ही कोल कारोबार से जुड़े हैं।एमपी के हैं सबसे अमीर व्यक्ति

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में मध्य प्रदेश से ज्यादातर इंदौर के उद्योगपति हैं। इसमें सबसे टॉप पर विनोद अग्रवाल हैं। 2026 में विनोद अग्रवाल की संपत्ति 10200 करोड़ रुपए की आंकी गई है। वह मध्य प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति जरूर हैं लेकिन देश में उनका रैंक 365वां है।

क्या है विनोद अग्रवाल का बिजनेस

वहीं, विनोद अग्रवाल की बात करें तो वह इंदौर के रहने वाले हैं। उनका मुख्य बिजनेस कोल का है। देश के अलग-अलग हिस्सों में उनका कारोबार है। हालांकि वह दूसरे अन्य बिजनेस में भी अपना हाथ अजमा रहे हैं। 2024 में उनकी संपत्ति 7100 करोड़ रुपए थी। इस बार यह 10000 करोड़ रुपए पार कर गई है। यानी उनका बिजनेस पोर्टफोलियो लगातार ग्रोथ कर रहा है।इंदौर का रहा है दबदबा

एमपी के अमीरों की सूची में इंदौर के उद्योगपतियों का दबदबा रहा है। इस बार इस लिस्ट में इंदौर के छह उद्योगपति हैं। वहीं, भोपाल के पांच नाम शामिल हैं। भोपाल के कुछ उद्योगपतियों की संपत्ति में पिछले साल की तुलना में गिरावट भी दर्ज की गई है।

उद्योगपति का नामबिजनेससंपत्ति
विनोद अग्रवालअग्रवाल कोल्स10200 करोड़ रुपए
अनुराग मूंदड़ाउजास एनर्जी4800 करोड़ रुपए
दिनेश पाटीदारशक्ति पंप3100 करोड़ रुपए
दिलीप सूर्यवंशीदिलीप बिल्डकॉन3500 करोड़ रुपए
अनिल-सुनील बंसलबंसल ग्रुप2200 करोड़ रुपए
देवेंद्र जैनदिलीप बिल्डकॉन2300 करोड़ रुपए

दूसरे नंबर पर हैं अनुराग मूंदड़ा

वहीं, मध्य प्रदेश में दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की बात करें तो अनुराग मूंदड़ा हैं। वह उजास एनर्जी के मालिक हैं। उनकी संपत्ति में भी तेजी से ग्रोथ देखने को मिला है। 2025 में उनके पास 3410 करोड़ की संपत्ति थी और 2026 में 4800 करोड़ की हो गई है।

भोपाल से दिलीप सूर्यवंशी हैं नंबर वन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिलीप सूर्यवंशी नंबर वन हैं। हालांकि मध्य प्रदेश में उनका स्थान चौथा है। उनकी संपत्ति पिछले साल की तुलना में कम हुई है। उनकी कंपनी दिलीप बिल्डकॉन की वैल्यू पिछले साल 4430 करोड़ रुपए थे। इस बार 3500 करोड़ रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here