MPESB ने वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती के लिए होने वाली फिजिकल एफिशिएंसी परीक्षा (PET) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार इन्हें MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।MPESB Van Rakshak and Kshetra Rakshak PET Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती के तहत होने वाली फिजिकल एफिशिएंसी परीक्षा (PET) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड 6 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे अब PET का हॉल टिकट MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
फिजिकल टेस्ट की शुरुआत आज 7 अक्टूबर से हो रही है और यह प्रक्रिया 18 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।इस भर्ती अभियान के माध्यम से मध्य प्रदेश के वन विभाग और जेल विभाग में कुल 1,671 पदों पर नियुक्ति की जानी है। भर्ती अभियान में लिखित परीक्षा हो चुकी है और अब फिजिकल टेस्ट का आयोजन हो रहा है। इसमे सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें PET एडमिट कार्ड
- सबसे पहले MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Latest Updates सेक्शन में Physical Proficiency Test – Van Rakshak and Kshetra Rakshak Combined Recruitment Test-2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करने के बाद आपका PET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमें अपना नाम, रोल नंबर, PET की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र और उसका पता जैसी जानकारी ध्यान से जांच लें।
- सब कुछ सही होने पर हॉल टिकट डाउनलोड करें, और उसका प्रिंटआउट जरूर रखें।
Direct Link to Download Call Letter
एडमिट कार्ड पर इन चीजों को जरूर देखें
PET कॉल लेटर में उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर के साथ फिजिकल टेस्ट से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन भी दी गई होंगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश अच्छी तरह पढ़ लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:







































