OLA ने 5 इलेक्ट्रिक बाइक की झलक दिखाई:कंपनी के सीईओ भावेश ने कहा- कुर्सी की पेटी बांध लो मौसम बिगड़ने वाला है

0

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी धाक जमाने वाली ओला इलेक्ट्रिक आज (9 फरवरी 2023) 5 इलेक्ट्रिक बाइक की झलक दिखाई। ओला इलेक्ट्रिक ने आज अपने सक्टूर के नए वर्जन भी लॉन्च किए। एयर को 84,999 रुपए से लेकर 1,09,999 रुपए तक के 3 वर्जन में पेश किया गया है जबकि एस1 अब दो वर्जन में उपलब्ध है।

ओला S1 एयर अब 3 वैरिएंट में आएगी
S1 एयर की घोषणा के समय, स्कूटर में 2.5kWh की बैटरी और 101km की रेंज थी। हालांकि, नई ओला S1 एयर रेंज अब 2kWh बैटरी के साथ शुरू होती है और उसके बाद 3kWh और 4kWh वैरिएंट में भी मिलेगी। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि जिन ग्राहकों ने 2.5kWh बैटरी के साथ ओला S1 एयर बुक किया था, उन्हें 3kWh बैटरी वैरिएंट में फ्री अपग्रेड मिलेगा।

S1 एयर के 2kWh बैटरी वैरिएंट की IDC रेंज 85km है। 3kWh वैरिएंट में IDC रेंज 125 किमी, जबकि 4kWh वैरिएंट में 165km की IDC रेंज मिलेगी। सभी स्कूटरों में समान 4.5kW मोटर और 85kph की टॉप स्पीड है। कीमतें 84,999 रुपए से शुरू होती हैं, मिड वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये और टॉप वैरिएंट की कीमत 1.10 लाख रुपए है।

ओला S1 और S1 प्रो
कंपनी ने Ola S1 को 2kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया है जो इंडियन ड्राइविंग साइकिल यानी IDC के अनुसार 91km की रेंज देगा। इस नए एंट्री-लेवल S1 में अन्य S1s के समान ही 8.5kW मोटर है। इसकी टॉप स्पीड 90kph है।

कीमत की बात करें तो 2kWh की छोटी बैटरी के कारण, इस S1 की कीमत 99,999 रुपए है। अतिरिक्त 10,000 रुपए खर्च करने पर आपको टॉप-स्पेक S1 मिलेगा जिसमें 3kWh की बैटरी, 141km की IDC रेंज और 95kph की टॉप स्पीड है।

ओला एस1 प्रो में 4kWh की सबसे बड़ी बैटरी मिलती है। इसकी IDC रेंज 181km और टॉप स्पीड 116kph है। स्कूटर की कीमत अब 1.30 लाख रुपए हो गई है, जो इसे पिछले स्कूटर की तुलना में 10,000 रुपए सस्ता बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here