Oneplus Nord Buds 4 रिव्यू: बजट में अपने दमदार साउंड से बहलाते ईयरबड्स, कॉलिंग-म्यूजिक में बजते हैं गजब

0

Oneplus Nord Buds 4 Review In Hindi : हाल ही में जब सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया तो उनकी सेहत पर बात हुई। अल्का, हीयरिंग लॉस की एक समस्या से जूझ रही हैं जिसने उनके सुनने की क्षमता को प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने कमेंट में लिखा कि लोगों को हेडफोन या ईयरबड्स अधिक देर तक उपयोग नहीं करने चाहिए। लेकिन इससे अधिक खयाल इस बात का रखना चाहिए कि ईयरबड्स अच्छी क्वॉलिटी का हो। इस कैटिगरी में वनप्लस हमेशा से भरोसेमंद ब्रैंड रहा है। हाल ही में कंपनी ने Oneplus Nord Buds 4 को लॉन्च किया है। इनकी कीमत 3,299 रुपये है। मैं पिछले 15 दिनों से ये बड्स यूज कर रहा हूं। कैसा रहा मेरा एक्सपीरियंस और क्वॉलिटी में कितने काबिल हैं Nord Buds 4? जानते हैं इस रिव्यू में।

वनप्लस ने NBT Tech को ‘नॉर्ड बड्स 4’ का Astral Teal कलर वेरिएंट भेजा। पहली नजर में ही इसका केस प्रीमियम क्वॉलिटी का दिखता है। साइज में कॉम्पैक्ट है और हाथ में आराम से कैरी होता है। कंपनी ने बिल्ड क्वॉलिटी पर मेहनत की है। ईयरबड्स का केस राउंडेड कॉर्नर में आयताकार डिजाइन का है। इसका कुल वजन सिर्फ 42.5 ग्राम है। केस में टाइप-सी पोर्ट, एक लाइट और पावर बटन है, जिससे पेयररिंग और चार्जिंग जैसे काम आसानी से पूरे हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here