पाकिस्तान के पूर्व नेशनल असेंबली स्पीकर असद कैसर ने यूएई में पाकिस्तानी नागरिकों के साथ कथित भेदभाव के मुद्दे को सदन में उठाया है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग की है।पाकिस्तान के पूर्व नेशनल असेंबली स्पीकर असद कैसर ने यूएई में पाकिस्तानी नागरिकों के साथ कथित भेदभाव के मुद्दे को सदन में उठाया है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग की है।हमारा पड़ोसी देश Pakistan सिर्फ तीन चीजों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। पहला तो आतंकवादियों की फैक्टरी चलाकर उन्हें दुनियाभर में निर्यात करने के लिए। दूसरा चीन, अमेरिका, यूएई सहित तमाम देशों से मदद के नाम पर भीख मांगने के लिए और तीसरा दुनियाभर में उसके नागरिकों की बेइज्जती के लिए। पाकिस्तान के पूर्व नेशनल असेंबली स्पीकर और PTI नेता असद कैसर (Asad Qaiser) ने UAE में पाकिस्तानियों की घनघोर बेइज्जती का एक मामला उठाया है।
असद कैसर का कहना है कि यूएई में पाकिस्तानी नागरिकों के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है। उन्होंने ऐसे व्यवहार को लेकर पाकिस्तान सरकार और कूटनीति पर सवाल खड़े किए। कैसर ने एक बयान में अपना कड़वा अनुभव शेयर करते हुए बताया कि दुबई/UAE यात्रा के दौरान जब उनकी फ्लाइट कैंसिल हुई, तो वहां के होटलों में सिर्फ भारतीय (India) और अमेरिकी (America) पासपोर्ट धारकों को ही प्राथमिकता और तरजीह दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानियों को साफ तौर पर नजरअंदाज किया जा रहा था।
कमरे सिर्फ भारत और अमेरिकी पासपोर्ट वालों के लिए
असद कैसर ने पाकिस्तानियों के साथ हो रहे ऐसे व्यवहार को लेकर अफसोस जताया। उन्होंने कहा, ‘संयुक्त अरब अमीरात (UAE) हमारा इस्लामिक भाई देश है और इसके विकास में पाकिस्तानियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। लेकिन जब हमारी फ्लाइट रद्द हुई और हम होटल में ठहरने पहुंचे, तो वहां खुलेआम घोषणा हो रही थी कि कमरे सिर्फ भारत और अमेरिका के पासपोर्ट वालों को मिलेंगे। हमने इसका विरोध भी किया, लेकिन पाकिस्तानियों के साथ हुआ यह रवैया बेहद शर्मनाक और दुखद था।










































