Pakistan: स्वतंत्रता दिवस से पहले लाहौर में पुलिसकर्मियों पर टारगेटेड फायरिंग, 3 की मौत; शहरभर में हाई अलर्ट

0

Pakistan Police Attack: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले लाहौर में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गईं। फायरिंग की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इन हमलों के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बादामी बाग इलाके में पुलिस टीम पर हमला

पहली घटना लाहौर के बादामी बाग थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, कुछ हथियारबंद हमलावरों ने एक पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में लारी अड्डा थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर आदिल और कांस्टेबल असद की मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV फुटेज में नजर आए संदिग्ध

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। साथ ही फोरेंसिक टीमों को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।एक सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध एक मोटरसाइकिल पर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो आरोपियों कीपुरानी दुश्मनी के चलते हमले की आशंका

पुलिस का मानना है कि इस हमले के पीछे पुरानी दुश्मनी और कथित पुलिस मुठभेड़ का बदला लेने की मंशा हो सकती है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रेहान बट का भाई फैजान पहले एक कथित पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। पुलिस का दावा है कि फैजान पर इससे पहले भी कई पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल होने के आरोप थे।

फायरिंग की दूसरी घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत

इसी बीच लाहौर के नवान कोट-यतीम खाना चौक इलाके में भी पुलिस टीम पर फायरिंग की दूसरी घटना सामने आई। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल शेख जायद अस्पताल में ले जाया गया। बाद में घायल कांस्टेबल हारिस ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे दोनों घटनाओं में मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। पुलिस के अनुसार, घायल कांस्टेबल शफीक ने एक वीडियो बयान में बताया कि हमलावरों के पास AK-47 समेत अत्याधुनिक हथियार थे। उनके मुताबिक, हमलावरों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

लाहौर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले हुए इन हमलों के बाद लाहौर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस ने संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए कई इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है और शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को जल्द पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here