हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधें हैं। कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोगों को दोनों की रॉयल शादी काफी पसंद आ रही है। परिणीति ने अपनी शादी में पंजाबी लुक को यूनिक टच दिया हुआ आउटफिट पहना था, जो कि काफी सिंपल और राॅयल लग रहा था। उन्होंने एक दुपट्टा गले में पहना हुआ था और एक चुनरी भी अलग से सिर पर ओढ़ रखी थी। इस लुक में परिणीति बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि परिणीति का ये लुक फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। परिणीति के अलावा ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने वेडिंग डे पर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए लुक को ही अपनाया था।
आलिया भट्ट की शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोर थी। एक्ट्रेस का लुक उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। हालांकि, आलिया की मेहंदी का आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। पैच वर्क वाले लहंगे को मनीष ने कश्मीरी और चिकनकरी एंब्रॉयडरी से तैयार किया। यह काफी लाइटवेट और खूबसूरत लहंगा था, जिसमें आलिया बेहद प्यारी लग रही थीं।