PM मोदी को मिला सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री ने इस अवार्ड को किसे किया समर्पित?

0

PM Modi’s Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में नेतृत्व के लिए सेशेल्स के सर्वोच्च सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें हरित विकास और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने की दिशा में लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के लिए दिया गया। भारत ने पिछले कुछ वर्षों में जलवायु कार्रवाई, नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय भूमिका निभाई है।

हाल ही में मई 2026 में संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने, कृषि क्षेत्र में बदलाव और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को Agricola Medal से सम्मानित किया था।

पीएम मोदी के साथ हमारी चर्चाएं व्यापक और दूरदर्शी: राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने कहा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें संपन्न करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारी चर्चाएं व्यापक और दूरदर्शी थीं, जो सेशेल्स और भारत को एकजुट करने वाले गहरे मित्रता और आपसी विश्वास के बंधन को दर्शाती हैं। राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर, हमारे दोनों देशों ने साझा भूगोल, इतिहास और एक स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध हिंद महासागर क्षेत्र के लिए सामूहिक दृष्टिकोण पर आधारित साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here