PM Modi पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे? BJP ने कर दी EC के पास शिकायत

0
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पीएम मोदी (PM Modi) के खिलाफ दिए गए एक विवादित टिप्पणी पर फंसते दिख रहे हैं। बीजेपी ने खरगे के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत कर दी है। खरगे ने पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ कहा था। जिसपर पूरी भाजपा, कांग्रेस पर भड़की हुई है। इसे लेकर चुनाव आयोग से भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की।
  • बीजेपी ने खरगे के खिलाफ की शिकायत
  • केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कहा, “आज भाजपा के डेलीगेशन ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। हम लोग दुखी मन और आक्रोशित होकर मिले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरने ने आदरणीय प्रधानमंत्री को अपमानित किया है ये एक बहुत बड़ा विषय है- आतंकवादी कहना। आप समझ सकते हैं, कांग्रेस ऐसा कैसे प्रयोग कर सकती है- देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल देश को मंजूर नहीं। हमने खरगे पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, वो देश वासियों से माफी मांगें और आयोग इस पर कड़ा एक्शन ले।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here