Pranay Reddy Vanga on Spirit Cast: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अगली बड़ी फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म से जुड़ी कास्ट को लेकर भी लंबे समय से कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। कभी प्रकाश राज (Prakash Raj) के फिल्म से बाहर होने की चर्चा हुई तो कभी कोरियन स्टार डॉन ली (Don Lee) और मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) के फिल्म में शामिल होने की खबरों ने जोर पकड़ा। अब इन अटकलों पर मेकर्स की तरफ से बड़ी जानकारी सामने आई है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स ने क्या कहा है।फिल्म की स्टारकास्ट पर मेकर्स ने दी जानकारी
प्रभास की फिल्म स्पिरिट एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म के प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा (Pranay Reddy Vanga) का अभी हाल में दिया इंटरव्यू है। NTV के साथ बातचीत में प्रणय रेड्डी वांगा ने कोरियन स्टार डॉन ली की एंट्री पर कहा कि ‘हम बाहर से किसी को नहीं ला सकते। ये हैदराबाद की लोकल कहानी है। हमने डॉन ली को अपनी फिल्म में लाने की कोशिश की, लेकिन कहानी में उनके किरदार को फिट नहीं कर पाए।’ इसके अलावा प्रोड्यूसर ने साफ कर दिया है कि प्रभास की इस फिल्म में प्रकाश राज नजर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रकाश राज और फिल्म की टीम के बीच बात नहीं बन पाई, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इस बीच, उन्होंने मेगास्टार चिरंजीवी के फिल्म में कैमियो करने की खबरों को भी खारिज कर दिया।दीपिका पादुकोण को लेकर कही ये बात
इसी बातचीत में प्रणय रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने को लेकर भी बात की। उनका दावा है कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सा मांगा था, जिसके बाद उन्हें प्रोजेक्ट से हटा दिया गया। उन्होंने दीपिका और उनकी टीम पर फिल्म की कहानी और दूसरी जानकारियां लीक करने का आरोप भी लगाया।










































