Pratyusha Banerjee की मौत के 5 साल बाद खुलासा, विकास गुप्ता बोले, हम कर रहे थे डेट

0

 टेलीविजन निर्माता विकास गुप्ता ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा करके सभी को चौंका दिया है। विकास गुप्ता ने हाल में एक इंटरव्यू अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बातें की है। इंटरव्यू में विकास ने अपने साथ काम कर चुकी दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के बारे में बात की। गौरतलब है कि विकास गुप्ता फिलहाल कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं।

एक इंटरव्यू में विकास गुप्ता ने कहा कि एक समय था जब उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी को डेट किया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि प्रत्युषा के साथ उनका रिलेशन ज्यादा दिन तक नहीं चला। अपने निजी संबंधों को लेकर उन्होंने बताया कि मैंने प्रत्युषा बनर्जी और एक अन्य लड़की को डेट किया था।

बाइसेक्शुअल होने पर प्रत्युषा ने तोड़ा रिश्ता

विकास गुप्ता ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि मैं अगर एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में भी होता था, तो वह जानता था कि मैं बाइसेक्शुअल हूं। मैं 2 लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में था। इनमें से एक प्रत्युषा बनर्जी थी और दूसरी लड़की का नाम मैं नहीं लेना चाहता हूं। विकास ने कहा कि प्रत्युषा को मेरे बाइसेक्शुअल होने के बारे में तब पता चला जब हमारा ब्रेकअप हो गया था। इसलिए हम बहुत कम समय के लिए साथ रहे।

मेरे बारे में प्रत्युषा को बताई गई गलत बातें

प्रत्युषा के साथ ब्रेकअप पर विकास ने बताया कि, ‘ब्रेकअप इसलिए हुआ क्योंकि कुछ लोग उससे मेरे बारे में गलत बातें बोल रहे थे। ब्रेकअप के बाद मैं प्रत्युषा से बहुत नाराज था। जब एक बार मैंने उसे सड़क पर देखा तो नजरअंदाज कर दिया था। उसने मुझे बुलाया और कहा कि मैं भला ऐसा कैसे कर सकता हूं। मुझे प्रत्युषा अच्छी लगती थी। मैं साथ में एक बड़ा प्रोजेक्ट करना चाहता था, लेकिन उससे पहले उसने ऐसा भयावह कदम उठा लिया।

2016 में प्रत्युषा बनर्जी ने की थी आत्महत्या

गौरतलब है कि प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत के वक्त प्रत्युषा अभिनेता राहुल राज सिंह को डेट कर रही थीं। मौत के बाद उनके परिवार ने राहुल राज को ही उनकी मौत का जिम्मेदार बताया। इस कारण राहुल कुछ दिन पुलिस हिरासत में भी रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here