एक्टर रजत बेदी (Rajat Bedi) के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजत ने बीती रात एक सड़क पार कर रहे शख्स को कार से टक्कर मार दी थी। हालांकि अभिनेता घायल व्यक्ति को छोड़कर भागे नहीं, बल्कि हॉस्पिटल लेकर गए। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद रजत बेदी ने पीड़ित के परिजनों को सूचित किया। वह मदद का वादा किया। अब खबर सामने आ रही है कि घायल शख्स की मौत हो गई है।
पुलिस ने रजत बेदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पत्नी ने अपने बयान में कहा कि मेरे पति काम से वापस घर लौट रहे थे। जब वो सड़क पार कर रहे थे तब अभिनेता ने टक्कर मार दी। मेरे पति गिर गए और घायल हो गए। उन्होंने कहा कि रजत ने हमारी मदद का वादा किया है। एक्टर ने हमसे कहा था कि वो और उनके ड्राइवर अस्पताल में रहेंगे। लेकिन वो चले गए और वापस नहीं आए।