Ranbir Kapoor स्टारर Animal फिल्म की रिलीज डेट की हुई घोषणा, बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देगी यह मूवी

0

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सुर्खियों में बने हुए थे। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ रिलेशनशिप और शादी की खबरों की वजह से वह चर्चा का विषय बन गए थे। लेकिन एक बार फिर रणबीर कपूर सुर्खियों में छा गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल (Animal) की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर (Anil Kapoor), बॉबी देओल (Bobby Deol) और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मुख्य किरदार में नजर आएंगी। अपने टि्वटर हैंडल पर बॉबी देओल ने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। 

इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल

दर्शकों को लंबे समय से रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का इंतजार था। इस बहुचर्चित मूवी को देखने के लिए रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा के फैंस बेताब थे। ‌लेकिन अब जाकर इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। अपने टि्वटर हैंडल पर बॉबी देओल ने यह जानकारी साझा की है कि उनकी फिल्म एनिमल को वर्ष 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म बाप और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को टी-सीरीज, भद्रकाली पिक्चर्स और सिने1 स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के साथ रणबीर कपूर को अयान मुखर्जी के संग ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के अपॉजिट देखा जाएगा। वह श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन के निर्देशन में बन रही अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here