चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी (Realme) भारत में अपने 5G विस्तार करने जा रही है। कंपनी मे कहा कि जल्द दस हजार से कम कीमत वाले 5जी मोबाइल लॉन्च करेगी। रियलमी ने कहा कि 15 हजार से ज्यादा कीमत वाले सभी फोन 5जी को सपोर्ट करेंगे। जिनमें Narzo 30 5G, 8 5G, X7 Max 5G, Narzo 30 Pro 5G शामिल हैं। कंपनी ने सीईओ माधव शेठ ने एक वेबिनार के दौरान 5G विस्तान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमनें भारत में 5जी लीडर बनना का लक्ष्य रखा है। जिसमें प्रीमियम से लेकर आम नागरिक के लिए सुलभ बनाया जाएगा। शेठ ने कहा, ’15 हजार के ऊपर के सभी रियलमी फोन आने वाले समय में 5G को सपोर्ट करेंगे।’
माधव शेठ ने कहा कि जल्द Realme GT सीरीज लॉन्च करने जा रहे हैं। इससे चीन में मार्च में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने जून में यूरोप, रूस और थाईलैंड सहित बाजारों में फोन का अनावरण किया गया। नई GT Series रीयलमी फ्लैगशिप का आधार बनेगी। रियलमी जीटी सीरीज के साथ इस साल नए मॉडल लॉन्च करके 5जी स्मार्टफोन को Narzo लाइन में एक्सटेंड करना की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने हाल ही में Realme Narzo 30 5G को लॉन्च किया है। इसस पहले रियलमी ने 30 हजार के सभी फोन को 5जी पोर्टफोलियो बनाने को कहा था। शेठ ने कहा कि 5जी स्मार्टफोन लगभग 7500 रुपए की कीमत पर लॉन्च करेंगे।













































