Realme P4 Lite 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, बैटरी और डिजाइन आई सामने

0

स्मार्टफोन निर्माता Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। कंपनी ने कहा है कि उसका नया फोन Realme P4 Lite 5G भारत में 19 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का 5G वर्जन होगा। कंपनी ने फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी पहले ही टीज कर दिए हैं।

Flipkart और कंपनी वेबसाइट पर होगी बिक्री

Realme P4 Lite 5G को भारत में Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन Mosaic Blue और Mosaic Green दो रंग विकल्पों में आएगा। फोन का डिजाइन “ColorPop” स्टाइल के साथ होगा, जिसमें ड्यूल-टोन बैक पैनल दिया गया है।

बड़ी 7,000mAh बैटरी का मिलेगा सपोर्ट

कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 1.47 दिन तक बैकअप दे सकती है। फोन की मोटाई लगभग 8.4mm बताई गई है। Realme P4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें Airflow Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जिसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया होगा।

कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स

फोन के पीछे ड्यूल Matrix AI कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा। इसके अलावा बैक पैनल पर एक अतिरिक्त कटआउट भी दिया गया है, जिसमें लाइट सेंसर हो सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक हो सकती है।

Realme P4 Lite 5G को IP64 रेटिंग दी जाएगी, जिससे यह धूल और पानी के छींटों का असर नहीं होगा। इसके साथ ही फोन में MIL-STD-810H शॉक रेसिस्टेंस भी मिलेगा। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलेगा और इसमें AI Boost फीचर दिया जाएगा, जो परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करेगा। फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलने की भी पुष्टि हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here