रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक शर्मसार वाली घटना सामने आई है। कुछ दिन पहले इसी तरह का मामला गुढ़ में आया था, जहां भैरव बाबा मंदिर की पहाड़ी पर पति-पत्नी बैठे थे। आरोपियों ने पत्नी के साथ गैंगरेप किया था। उसी तरह का एक और मामला सामने आया है। वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। पहाड़ की तलहटी में बैठे कपल का आरोपियों ने जबरदस्ती वीडियो बनाया है। साथ ही उनके कपड़े उतार दिए हैं।
छह दिन पुराना है वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो 6 दिन पुराना है। पूर्वा वॉटरफॉल के पास प्रेमी जोड़ा संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए, जिसे देखकर कुछ बदमाश आए। साथ ही उनसे पैसे की मांग करने लगे। बदमाशों ने लड़के और लड़की का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों कहते रहे कि वीडियो मत बनाओ, हमारे पास जो पैसे हैं ले लो।
आरोपियों ने की पिटाई
वीडियो में दिख रहा कि कपल वहां अश्लील हरकत कर रहे थे। इस दौरान आरोपी गाली देते हुए घुसते हैं और दोनों की पिटाई करने लगते हैं। वीडियो बनाने वाले लोगों ने लड़के की पिटाई की है। साथ ही आरोपियों में से एक युवक लड़की के साथ गलत करने की कोशिश करता है। इसके बाद लड़का आकर रोकता है।
वहीं, रीवा एसपी ने कहा कि पूर्वा डैम के पास कथित तौर पर एक कपल को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था। उसका वीडियो वायरल हो रहा है। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही जांच की जा रही है कि वह कपल कौन है। यह घटना की कब की है। पीड़ित पुलिस के पास आए। हम उनकी मदद करेंगे। साथ ही पहचान उजागर नहीं करूंगा। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है, सुनसान जगह पर नहीं जाएं।










































