Rohit Sharma ने आईपीएल में तोड़ा MS Dhoni के छक्कों का रिकार्ड, देखिए लिस्ट

0

आईपीएल 2021 में मुंबई ने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया। मुंबई की अगुआई कर रहे रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इस सत्र में ऐसा पहली बार है कि किसी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। Rohit Sharma ने बड़े स्कोर की उम्मीद में पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन हैदराबाद के सामने उनकी टीम ऐसा नहीं कर पाई। धीमी पिच पर Rohit Sharma और डिकॉक ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले के शुरुआती छह ओवर में टीम का स्कोर 53 रन तक पहुंचा दिया। Rohit Sharma शुरू से आक्रामक अंदाज में खेले रहे थे लेकिन विजय शंकर (2/19) ने उन्हें विराट सिंह के हाथों कैच आउट कराकर टीम को पहली सफलता दिलाई। Rohit Sharma ने 32 रनों की पारी में 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही आईपीएल में उनके छक्कों की संख्या 217 पहुंच गई। MS Dhoni के 216 छक्कों से आगे निकलते ही Rohit Sharma आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली है जिन्होंने अब तक कुल 201 छक्के लगाए हैं।

क्रिस गेल हैं आईपीएल में छक्कों के नंबर वन

  • क्रिस गेल: 351
  • एबी डिविलियर्स 237
  • रोहित शर्मा 217
  • एमएस धोनी 216
  • पोलार्ड 201
  • विराट कोहली 201
  • डेविड वार्नर 198
  • सुरेश रैना 198
  • शान वाट्सन 190
  • रोबिन उत्थप्पा 163

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here