RTO Indore News: विवादों से बचने के लिए आरटीओ में होगी टोकन व्यवस्था

0

इंदौर,RTO Indore News। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में लाइसेंस की व्यवस्था में हुए परिवर्तन से रोजाना विवाद हो रहे हैं। अब इससे निपटने के लिए अधिकारी लाइसेंस के लिए टोकन व्यवस्था लागू करने की योजना बना रहे हैं।

आरटीओ में बीते सप्ताह से एक नया नियम लागू किया गया है, इसमें पक्के, रिन्यूअल और डुप्लीकेट लाइसेंस के लिए आवेदकों को अपने तय समय से आधे घंटा पहले आरटीओ आना होता है। जो समय पर नहीं आ पा रहे हैं। उनका एप्वाइंटमेंट निरस्त हो जाता है और उन्हें इसे रिशेड्यूल करवाना होता है। इसी बात को लेकर रोजाना आरटीओं में विवाद हो रहे हैं। लोगों का यह भी कहना होता है कि हम समय पर आते हैं लेकिन सर्वर धीमा होने से उन्हें दिक्कत हो रही है। इसी बात को लेकर अब अधिकारियों ने नया तरीका निकाल लिया है। जिसमें लाइसेंस सेक्शन में एक कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। सभी आवेदक आकर अपने दस्तावेज उसके पास जमा करवाएंगे। यहां पर दस्तावेज की जांच भी हो जाएगी। यहीं से आवेदक को टोकन दे दिए जाएंगे। अपना नंबर आने पर आवेदक लाइसेंस की कार्रवाई करवाकर चले जाएंगे। जो व्यक्ति टोकन लेकर अपना नंबर आने पर मौजूद नहीं होंगे। उन्हें एप्वांइटमेंट रिशेड्यूल करवाना होगा। इससे आवेदकों की परेशानी खत्म हो जाएगी।

उधर अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल में दी गई छूट मार्च के अंत में खत्म हो रही है, इसलिए बड़ी संख्या में आवेदक आरटीओ आ रहे हैं। रोजाना करीब 500 से अधिक पक्के, रिन्यूअल और डूप्लीकेट लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा 200 से अधिक लर्निंग लाइसेंस भी बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here