Samsung की हाल ही में लॉन्च हुई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज- ‘गैलेक्सी Z Fold8’ ने प्री-ऑर्डर के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि 22 जुलाई को भारत में लॉन्च होने के सिर्फ 72 घंटों के अंदर नए डिवाइसेज- गैलेक्सी Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 को 2 लाख 71 हजार से अधिक प्री-ऑर्डर मिले हैं। NBT Tech को सैमसंग ने बताया है कि पिछले साल ‘गैलेक्सी Z Fold7’ और ‘Z Flip7’ के लिए इतने ही प्री-ऑर्डर मिलने में 15 दिन लग गए थे।
45 प्रतिशत ऑर्डर आए टियर-2 शहरों से
इस बुकिंग की खास बात है कि कंपनी को 45 फीसदी ऑर्डर टियर-2 या उससे छोटे शहरों से मिले हैं। यह इन मार्केट में कंपनी के लिए बड़ी संभावनाओं को दर्शा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि नए गैलेक्सी फोल्डेबल फोन्स को जो रेस्पॉन्स मिला है वह साबित करता है कि फोल्डेबल टेक्नोलॉजी अब मेनस्ट्रीम बन रही है।













































