SCOOP: Aamir Khan से पहले Shah Rukh Khan बनने वाले थे लाला अमरनाथ, कोविड की वजह से अधूरा रह गया सपना

0

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की सितारे जमीन पर साल 2025 में रिलीज हुई थी, जिसकी काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने कमाल का काम किया था और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। सितारे जमीन पर के बाद अब आमिर खान ने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ ललकारा के लिए हाथ मिलाया है। ये फिल्म भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ की जिंदगी पर आधारित होगी, जो 1947 भारत-पाक बंटवारे से शुरू होगी। आमिर और आशुतोष ने साल 2001 में लगान जैसी सफल फिल्म दी थी, जिसने सालों साल दर्शकों का एंटरटेनमेंट किया है। यही कारण है कि दर्शक इन दोनों की ललकारा के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आमिर-आशुतोष से पहले भी लाला अमरनाथ की बायोपिक की चर्चा हुई थी, जिसमें शाहरुख खान दिखाई देने वाले थे।

Shah Rukh Khan करने वाले थे लाला अमरनाथ की बायोपिक मूवी

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने सालों पहले शाहरुख खान के साथ मिलकर लाला अमरनाथ की बायोपिक बनाने की सोची थी। इस बायोपिक मूवी के लिए शाहरुख खान काफी एक्साइटेड भी थे। सूत्र के अनुसार, “शाहरुख खान की जीरो रिलीज हो चुकी थी और राजकुमार हिरानी की संजू रिलीज होने वाली थी, जिसके बाद दोनों ने एक मूवी के लिए मुलाकात की। राजकुमार ने शाहरुख को लाला अमरनाथ की बायोपिक का आइडिया दिया था, जो एक्टर को काफी पसंद भी आया था। हालांकि कुछ कारणों के चलते ये मूवी कभी भी फ्लोर पर नहीं जा पायी। उसी दौरान कोरोना भी आ गया और ये आइडिया हमेशा हिरानी के लैपटॉप में ही बंद रह गया। इसके बाद दोनों ने डंकी के लिए हाथ मिलाया जो 2023 में रिलीज हुई थी।”

Aamir खान ‘ललकारा’ में निभाएंगे लाला अमरनाथ का किरदार

अगर आमिर खान की ललकारा की बात करें तो इसके साथ भी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी जुड़े रहेंगे। असल में आमिर और आशुतोष की ललकारा को फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म को लिखने का काम राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी करेंगे। ऐसे में जब ये मूवी रिलीज होगी तो दर्शकों को राजकुमार हिरानी का नाम इसके क्रेडिट्स में दिखाई देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here