Himanshi Parashar to Replace Rishita Kothari In Seher Hone Ko Hai: टीवी सीरियल सहर होने को है ( Seher Hone Ko Hai) अपनी कास्टिंग की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो में पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी लीड रोल निभा रहे थे, लेकिन अब ऋषिता शो को अलविदा बोलने वाली है। अब तक इसकी वजह का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मेकर्स शो के लिए नई सहर की तलाश में जुट गए हैं, जिसमें एक नया नाम जुड़ गया है। दावा किया जा रहा है कि सीरियल तेरी मेरी डोरिया एक्ट्रेस हिमांशी पाराशर (Himanshi Parashar) की शो में एंट्री होने वाली है।
सहर होने को है में हिमांशी पाराशर
सीरियल सहर होने को है में लीप आने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीयिल में 7 साल का लीप आएगा, जिससे कहानी आगे बढ़ाई जाएगी और इसी लीप के बाद शो में नई सहर दिखाई देगी। पहले कहा जा रहा था कि इस रोल के लिए शिवांगी जोशी, आशी सिंह और मल्लिका सिंह को मेकर्स ने अप्रोच किया है। मल्लिका सिंह का नाम कंफर्म माना जा रहा था, लेकिन अब इस लिस्ट में हिमांशी पाराशर का नाम शामिल हो गया है। दावा है कि इस शो में सहर के रोल के लिए हिमांशी पाराशर संग मेकर्स की बातचीत चल रही है और मेकर्स हिमांशी को इस कैरेक्टर में देखना चाहते हैं। बता दें कि हिमांशी पाराशर ने आखिरी बार सीरियल तेरी मेरी डोरियां में लीड रोल में नजर आई थीं। ये शो टीआरपी में टॉप पर पहुंच गया था।भाविका शर्मा ने दिया लुक टेस्ट
बता दें कि बीते दिन ही गुम है किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस भाविका शर्मा सीरियल सहर होने को है के सेट पर स्पॉट हुई थीं। दावा किया जा रहा थ कि भाविका को शो के लिए अप्रोच किया गया है और वह सेट पर रोल के लिए लुक टेस्ट देने आई थी। ऐसे मे ंअब देखना होगा कि इसर रोल के लिए मेकर्स किस एक्ट्रेस को कास्ट करते हैं। याद दिला दें कि सेट पर पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी का बड़ा झगड़ा हुआ था, जिससे सेट का माहौल तक खराब हो गया था। इसके बाद ही अचानक ऋषिता के शो छोड़ने की खबर सामने आई।










































