Hina Khan Post Amid Trolling After fight With Shilpa Shinde: टीवी की दो खूबसूरत एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) और शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) बीते दिनों सोशल मीडिया पर बुरी तरह लड़ती हुई नजर आईं। शिल्पा शिंद ने कबूल किया था कि 11 साल पहले उन्होंने संजय कोहली पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। शिल्पा के इस खुलासे पर हिना ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और एक्शन की मांग की थी। इस वजह से शिल्पा शिंदे ने भी हिना खान को करारा जवाब दिया था। अब हिना खान ने एक पोस्ट किया, जो उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो शिल्पा शिंदे को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। (
हिना खान ने ट्रोलर्स और फैंस को दी नसीहत
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने टोलर्स को नीचे गरने से बचने के लिए कहा और उन लोगों को ब्लॉक करने की धमकी दी, जो नफरत फैला रहे हैं। हिना खान ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हम सभी गलतियां करते हैं और हम सभी समय के साथ विकसित होते हैं। मैंने यहां-वहां कुछ ट्वीट्स पढ़े हैं। मैंने हमेशा नफरत के ऊपर दयालुता, प्यार और इंसानियत को चुना है। अगर आप मेरे फैन और शुभचिंतक हैं, तो मैं आपसे उसी दृढ़ता और स्पष्टता के साथ बर्ताव की उम्मीद करती हूं।










































