SIP Vs FD Vs PPF: केवल पैसा कमाना ही नहीं, उसे हर महीने बचाना और सही जगह निवेश करना भी बेहद जरूरी है। भारत में निवेश को लेकर Systematic Investment Plan (SIP), Fixed Deposit (FD) और Public Provident Fund (PPF) जैसे ऑप्शन काफी पसंद किए जाते हैं। हर किसी को चाहिए कि कम निवेश में अच्छा रिटर्न मिले। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि किस विकल्प में पैसा लगाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इस आर्टिकल में
Systematic Investment Plan (SIP)
SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाता है, जहां मार्केट से जुड़े रिटर्न मिलते हैं। अगर औसतन 12% सालाना रिटर्न मानें तो 10,000 रुपये की मासिक SIP 10 साल में लगभग 23 लाख रुपये तक का फंड बना सकती है। इसमें निवेश की गई कुल राशि 12 लाख रुपये होगी और मुनाफा 11,23,391 रुपये होगा। हालांकि, इसमें बाजार जोखिम भी जुड़ा होता है।
Fixed Deposit (FD)
वहीं अगर एफडी की बात करें तो FD एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जहां रिटर्न पहले से तय होता है। इसमें आपको एक तय अवधि के लिए बैंक या वित्तीय संस्थान में एकमुश्त (lump sum) राशि जमा करनी होती है, जिस पर आपको निश्चित ब्याज दर मिलती है। आमतौर पर अलग-अलग बैंकों में 5 से 10 साल की अवधि के लिए FD पर 6% से 7% तक का ब्याज मिलता है।
अगर कोई व्यक्ति 12 लाख की राशि 10 साल के लिए FD में निवेश करता है और उस पर 7% सालाना ब्याज मिलता है, तो 10 साल बाद उसे लगभग 12,01,917 रुपये ब्याज के रूप में प्राप्त होगा। इस तरह कुल मैच्योरिटी राशि करीब 24,01,917 रुपये हो जाएगी।
Public Provident Fund (PPF)
अब बात पीपीएफ विकल्प की करते हैं। Public Provident Fund एक ऐसी निवेश योजना है, जिसे निवेशकों को सुरक्षित रिटर्न देने के लिए बनाया गया है। इस पर मिलने वाली ब्याज दर सरकार द्वारा तय की जाती है, जो वर्तमान में 7.1% प्रति वर्ष है। खास बात यह है कि PPF खाते की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है, जिसे आगे 5-5 साल के ब्लॉक्स में बढ़ाया भी जा सकता है। अगर आप हर महीने 10,000 रुपये का निवेश PPF में 15 साल तक करते हैं, तो उसे लगभग 32,54,000 रुपये का फंड मिल सकता है। इसमें कुल निवेश राशि 18,00,000 होगी, जबकि ब्याज के रूप में लगभग 14,54,500 रुपये की कमाई होगी। इसके अलावा, PPF में निवेश करने पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। इतना ही नहीं, इसकी मैच्योरिटी राशि पूरी तरह टैक्स-फ्री होती है।









































