Solar Panel Structure Guide: क्या आप भी सोचते हैं कि सोलर सिस्टम को किसी भी लोहे के ढांचे या स्ट्रक्चर पर कस दिया जाता है? अगर हां, तो आप गलत है। दरअसल जितना गौर सोलर पैनल की क्षमता, क्वालिटी और गारंटी आदि पर करना जरूरी है, उतना ही जरूरी सोलर सिस्टम के ढांचे को तैयार करने की तकनीक को समझना भी है, ताकि 25 सालों तक आपका सिस्टम अपनी जगह से टस से मस न हो।Pre-GI VS HDGI Solar Structure: सोलर पैनल लगवाते हुए सोलर पैनल्स के ब्रैंड, उनकी क्षमता, प्रकार और वारंटी आदि का हर कोई ख्याल रखता है। दरअसल ऐसी आम धारणा है कि अगर अच्छे पैनल और इनवर्टर ले लिए तो सोलर सिस्टम लगवाने का काम पूरा हो गया। असल में सोलर सिस्टम के ढांचे पर भी गौर गौर करना उतना ही जरूरी है क्योंकि इसी पर आपका सिस्टम सालों-साल के लिए टिकता है। देखा गया है कि कई लोग तो यह भी मान बैठते हैं कि सोलर पैनल को लोहे के फ्रेम पर टिका दिया जाता है, जो कि वेल्डिंग करके तैयार होता है।
दरअसल अगर आप लंबे समय के लिए सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं और आप नहीं चाहते कि आपके सिस्टम को किसी तरह का नुकसान हो, तो आपके लिए Pre-GI या HDGI स्ट्रक्चर का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है। बिना इसके आप लंबे समय के लिए सोलर सिस्टम लगाने के बारे में नहीं सोच सकते।













































