Temple Device: पीवी सिंधू पहने दिखीं दीपेंद्र गोयल का Temple डिवाइस, जानें क्या करता है माथे पर लगा गैजेट?

0

थॉमस और उबर कप मुकाबले में पीवी सिंधु अपने मैच के दौरान दीपेंद्र गोयल वाला टेंपल डिवाइस पहने दिखीं। उनके माथे पर लगे छोटे से डिवाइस को देख लोग उत्सुकता से जानना चाहते थे कि आखिर यह गैजेट है क्या? बता दें कि सिंधु 2028 का ओलंपिक खेलना चाहती हैं और बताती हैं कि टेंपल उन्हें खेल में बेहतर करने में मदद करता है।

बैडमिंटन की दुनिया में इस समय डेनमार्क के होर्सेंस शहर में थॉमस और उबर कप की धूम है। हालांकि चर्चा का असली केंद्र भारत की डबल ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु हैं। दरअसल टूर्नामेंट के दौरान सिंधु के माथे पर दिखी एक छोटी सी डिवाइस जिसे टेंपल कहा जा रहा है, सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। कोर्ट पर शानदार परफॉर्मेंस देकर मुकाबला सिंधु ने अपने नाम किया। हालांकि लोगों को उत्सुकता उनके माथे पर लगे डिवाइस को लेकर थी। फैंस यह जानने चाहते हैं कि आखिर यह टेंपल डिवाइस क्या है और सिंधु ने इसे क्यों पहना था?

क्या है टेंपल डिवाइस?

टेंपल जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल द्वारा विकसित किया गया डिवाइस है। यह एक वियरेबल डिवाइस है यानी कि ऐसा गैजेट जो कि पहना जाता है। यह सिर्फ एक इंच बड़ा है, जिसे कि आसानी से माथे पर लगाया जा सकता है। इस डिवाइस की खासियत है कि यह माथे पर रक्त के प्रवाह की रियल-टाइम मॉनिटरिंग करता है। यह डिवाइस खिलाड़ी की मानसिक स्थिति यानी कि कॉग्निशन को ट्रैक कर सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिवाइस ब्लूटूथ जैसी तकनीक का इस्तेमाल नहीं करता और इसे पहनने पर यह एक बार में 3-4 घंटे तक काम कर सकता है। इस डिवाइस पर फिलहाल टेस्टिंग जारी है और आम लोग इसे बाजार में फिलहाल नहीं खरीद सकते।

सिंधु ने मैच में क्यों पहना टेंपल?

टेंपल एक वियरेबल डिवाइस है, जो कि यूजर को उसके शरीर खासकर मस्तिष्क से जुड़ा डेटा उपलब्ध कराता है। सिंधु के लिए यह डिवाइस भविष्य में बड़े टार्गेट अचीव करने का जरिया बन सकता है। दरअसल सिंधु 2028 ओलंपिक में खेलना चाहती हैं और इसके लिए अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रही हैं।

उनके पति वेंकट दत्त साई इस डिवाइस की टेस्टिंग और परिणामों का आंकलन कर रहे हैं। वेंकट टेक्निकली काफी जानकार शख्स हैं और उनका मानना है कि यह डिवाइस सिंधु को अपनी परफॉर्मेंस और बेहतर करने के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध करवा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here