The Kapil Sharma Show में हो रही देरी, जानिए कारण

0

कपिल शर्मा के फेमस कॉमेडियन शो ‘ The Kapil Sharma’ ने बहुत ही कम समय में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। यह हर घर में देखे जाने वाले कॉमेडियन शो में से एक है। शो में कपिल की मस्ती-मजाक और लोगों द्वारा किए गए कमेंट पर जवाब देना कपिल बेहतर तरीके से जानते हैं, जिसे लोग भी बहुत पसन्द करते हैं यह शो 2021 की जनवरी से ही गायब है और दर्शक बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल कपिल अपने बच्चे के साथ कुछ समय बिताना चाहते थे इस वजह से वे जुलाई या फिर अगस्त तक वापस लौटने वाले थे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फैंस को अपने पसंदीदा काॅमेडी शो को देखने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘ The Kapil Sharma शो’ को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसका कारण वेतन को लेकर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कपिल और उनकी टीम शो में वापस आने के लिए अधिक वेतन की मांग कर रहे हैं। इस विषय पर फिलहाल बातचीत चल रही है। कपिल शर्मा के नए सीज़न में पहले के क्रू मेंबर्स कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरन सिंह के साथ कुछ नए लोग भी दिखाई दे सकते हैं।

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने एक बताया कि ‘‘हमें बताया गया था कि यह शो जुलाई या अगस्त में शुरू होने वाला है। हम सब आपस में बात कर रहे थे और कपिल भाई भी जुलाई में इसके साथ फिर से शुरू करना चाहते हैं, क्योंकि शो जनवरी से बंद है और अब काफी लंबा ब्रेक हो गया है। जैसा आस पास का माहौल चल रहा है मुझे लगता है कि अब इस शो को दोबारा आना जरूर चाहिए क्योंकि आज कल के शो में ज्यादा कॉमेडी नहीं हो रही है। इसलिए एक अच्छे काॅमेडी शो के नाते इसे वापस आना चाहिए। बस दुआ करो जल्दी ये शो शुरू हो जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here