एलन मस्क के ट्विटर संभालने के बाद से कई बदलाव किए हैं। कई प्रतिस्पर्धी कंपनियों ने ट्विटर को टक्कर देने के लिए अपने स्वयं के माइक्रोब्लॉगिंग ऐप लॉन्च किए। इसमें ब्लू स्काई को छोड़कर कोई भी अपना असर नहीं दिखा पाया है। यहं तक की भारतीय कू ऐप (Koo App) भी अपना अस्तित्व साबित नहीं कर पाया है। अब इंस्टाग्राम ने अपना थ्रेड्स ऐप लॉन्च किया है। लॉन्च होते ही इस ऐप ने 55 मिलियन से अधिक यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।
इंस्टाग्राम थ्रेड्स क्या हैं?
Threads App इंस्टाग्राम का दूसरा वर्जन है। इसमें ही फोटो और वीडियो कंटेंट की जगह टेक्स्ट और लिरिक्स आधारित कंटेंट को प्राथमिकता दी जाएगी। इंस्टाग्राम अकाउंट के लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके थ्रेड्स पर अकाउंट बनाया जा सकता है।
Threads पर यूजर्स अपने विचार साझा कर सकते हैं। वहीं, चल रही चर्चाओं में भाग ले सकते हैं। Twitter की तरह यहां भी रिप्लाई करने और दोबारा शेयर करने का ऑप्शन दिया गया है। 500 अक्षर तक पोस्ट कर सकते हैं। साथ ही अन्य वेबसाइटों के लिंक, 10 फोटोज और पांच मिनट तक का वीडियो पोस्ट कर सकते हैं। वहीं, ट्विटर पर एक ट्वीट के साथ सिर्फ चार तस्वीरें और 2.20 मिनट का वीडियो पोस्ट किया जा सकता है।
इंस्टाग्राम थ्रेड्स के लिए साइन अप कैसे करें?
Threads को शुरुआत में ही बड़ी सफलता मिली है। इंस्टाग्राम के वर्तमान में 2.35 बिलियन यूजर्स हैं। इन उपयोगकर्ताओं को थ्रेड्स पर अकाउंट खोलने की अनुमति है। यूजर्स की इतनी बड़ी संख्या ट्विटर के लिए मुसीबत है। Instragram के लॉगिन विवरण का उपयोग करके थ्रेड्स पर खाता खोला जा सकता है। यूजर्स की इंस्टाग्राम की जानकारी, अपने आप थ्रेड्स से लिंक हो जाएगी।