Throwback: ‘पार्टनर’ के बाद सलमान संग खराब हो गए थे रिश्ते! गोविंदा ने किया था कभी साथ काम ना करने का फैसला

0

बॉलीवुड में सेलेब्स के बीच दोस्ती और दुश्मनी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। कभी यह खुलकर सामने आती है तो कभी एक्टर्स इसपर चुप्पी साधे रखते हैं। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और गोविंदा भी एक समय पर अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। साल 2007 में दोनों ने फिल्म पार्टनर में साथ काम किया था, जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया गया। 

सलमान संग रिश्तों पर दिया जवाब

फिल्म हिट साबित हुई लेकिन जल्द ही यह खबरे आने लगीं कि गोविंदा एक्टर सलमान और डेविड धवन से नाराज हैं क्योंकि फिल्म की कामयाबी के लिए उन्हें क्रेडिट नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में साल 2011 में गोविंदा से सवाल पूछा गया कि क्या उनके और सलमान के बीच सबकुछ ठीक नहीं है? इसपर गोविंदा ने कहा था, ‘हमारे बीच कोई समस्या ही नहीं है तो उसे हल करने का सवाल ही नहीं उठता। कोई समस्या होने के लिए किसी वजह की जरूरत होती है और हमारे बीच झगड़े की कोई वजह नहीं है।’

सलमान को लेकर कही ये बात

सलमान के साथ सब सही नहीं होने की बात पर गोविंदा ने कहा कि वो सलमान के साथ संपर्क में हैं लेकिन फिल्मों के बारे में चर्चा करने की जगह वो अन्य विषयों पर भी बात करते हैं। गोविंदा ने कहा था, ‘हमने पार्टनर के बाद साथ में कोई फिल्म नहीं की इसका यह मतलब नहीं कि हमारे बीच कुछ गलत है। हमें दोस्त रहने के लिए हमेशा साथ रहने की जरूरत नहीं है।’

नहीं मिला ‘पार्टनर’ की सफलता का क्रेडिट

गोविंदा से जब ‘पार्टनर’ की कामयाबी के बारे में बात की गई तो एक्टर ने यह स्वीकार किया कि इसका इतना लाभ नहीं उठा सके। उन्होंने कहा, ‘जब पार्टनर रिलीज हुई तब सलमान और डेविड ने इसका सारा क्रेडिट ले लिया और मैं इसकी सफलता का ज्यादा फायदा नहीं उठा सका क्योंकि मैं फिल्म में केवल एक एक्टर था।

2017 में कमबैक

गोविंदा लंबे समय तक बड़े पर्दे से अलग रहे और साल 2017 में फिल्म आ गया हीरो से कमबैक किया। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो इंडस्ट्री में मौजूद ‘कैंप्स’ के चलते लंबे समय तक फिल्मों से दूर थे, जो यह तय करते हैं कि कौन सा एक्टर रहेगा और किसे काम नहीं मिलेगा। गोविंदा से जब पूछा गया कि क्या वो पार्टनर के सीक्वल में सलमान संग काम करने वाले हैं तो उन्होंने इंकार करते हुए कहा था कि वो जानते थे कि फिर कभी सलमान संग काम नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि सलमान ने उनके लिए जो कुछ भी किया उसके वो ऋणि हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here