Top Firms Mcap: शेयर बाजार में हाहाकार, 9 दिग्गज कंपनियों के ₹3.12 लाख करोड़ डूबे, रिलायंस को बड़ा झटका

0

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता बेहद निराशाजनक रहा। देश की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 के मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) में 3,12,150.19 करोड़ रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट में सबसे बड़ा नुकसान मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ( Reliance Industries ) को उठाना पड़ा है।

वैश्विक और घरेलू मोर्चे पर बढ़ते दबाव के कारण पूरे हफ्ते बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,090.2 अंक (2.7%) टूट गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 532.65 अंक (2.2%) नीचे आ गया।

तेल ने बढ़ाई चिंता

एक्सपर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने से आयातित मुद्रास्फीति, राजकोषीय तनाव और कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन पर दबाव काफी बढ़ गया है, जिसका सीधा असर बाजार पर दिख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here