आज 1 जुलाई को यदि आप कहीं रेल यात्रा पर जा रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं क्योंकि भारतीय रेलवे ने करीब 102 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि रेलवे आम आदमी के लिए जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और रोज ही हजारों यात्री काम धंधे या अन्य कार्य से ट्रेन का सफर करते हैं। ऐसे में यदि 102 ट्रेनें रदद् कर दी जाए तो कई यात्री प्रभावित हो सकते हैं। आज यदि आप यात्रा पर जा रहे हैं तो Cancel Train List, रिशेड्यूल या डायवर्ट (Divert Train) की लिस्ट एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए।
देश में रोज ही कई कारणों से रद्द होती है ट्रेनें
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे देश में रोज ही हजारों यात्री ट्रेनों का परिचालन करता है, लेकिन कई कारणों में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित भी होता है। कई बार खराब मौसम जैसे चक्रवात (Cyclone) तूफान, बाढ़ आदि के कारण कई बार ट्रेनों के रदद् करने के साथ डायवर्ट भी करना पड़ता है या कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल भी करना पड़ता है। इसके अलावा देश में अलग-अलग हिस्सों में रेल पटरियों की मरम्मत के कारण भी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया जाता है। 1 जुलाई 2022 को कुल 102 ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं कुल 21 ट्रेनों को डायवर्ट और 11 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है।









































