WTC Final Prize Money: चैंपियन और रनरअप पर होगी पैसों की बारिश, तो टीम इंडिया को मिलेंगे कितने पैसे

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का रोमांच अपने चरम पर है। 11 जून से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे WTC फाइनल की शुरुआत हुई है। आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए WTC के इस चक्र के लिए रिकॉर्ड पुरस्कार राशि की घोषणा की है। भारत पहली बार WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया है। टीम इंडिया पिछले दो संस्करणों में उपविजेता रही है। भारतीय टीम इस बार तीसरे स्थान पर रही।

हालांकि, इसके बावजूद टीम इंडिया को पुरस्कार राशि के तौर पर मोटी रकम मिलेगी। तीसरे स्थान पर रहने के कारण भारतीय टीम को 1.44 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 12.30 करोड़ रुपए मिलेंगे। WTC चक्र 2023-25 के विजेता टीम की भी लॉटरी लगी है। पिछले संस्करण की तुलना में इस बार दोगुनी राशि मिलेगी, जो 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 30.76 करोड़ रुपए है।

फाइनल में हारने वाली टीम भी होगी मालामाल
WTC के फाइनल में हारने वाली टीम खूब मालामाल होगी। WTC की उपविजेता को मिलने वाली राशि भी 800,000 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2.16 मिलियन अमेरिकी डॉलर कर दिया गया, जो भारतीय करेंसी में 18.45 करोड़ रुपए है। इसके अलावा न्यूजीलैंड जो चौथे स्थान पर रहा उसे 1.44 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। पिछली बार उन्हें 350,000 अमेरिकी डॉलर मिले थे। पांचवें स्थान पर रहने वाले इंग्लैंड को 960,000 डॉलर मिलेंगे। पिछली बार उन्हें 200,000 डॉलर मिले थे।

इसके अलावा WTC चक्र 2021-23 में छठे, सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 100,000 डॉलर मिले थे। इस बार, श्रीलंका (छठे) को 840,000 डॉलर, बांग्लादेश (सातवां) को 720,000 डॉलर और वेस्टइंडीज (आठवां) को 600,000 डॉलर मिलेंगे। पाकिस्तान को नौवें स्थान पर रहने के लिए 480,000 डॉलर मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here