Salman Khan on Yeh Prem Mol Liya Movie: आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब सलमान खान के एक खास पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है।
Salman Khan on Yeh Prem Mol Liya Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और निर्देशक सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। दोनों ने साथ मिलकर ऐसी कहानियां पर्दे पर उतारीं, जिन्हें आज भी दर्शक पसंद करते हैं। इन फिल्मों में सलमान का ‘प्रेम’ वाला किरदार खास तौर पर लोगों के दिलों में बस गया। अब एक बार फिर सूरज बड़जात्या की फिल्म चर्चा में है, लेकिन इस बार उनके साथ सलमान नहीं, बल्कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ (Yeh Prem Mol Liya) में आयुष्मान ने प्रेम का किरदार निभाया है। फिल्म रिलीज होने के बाद सलमान खान ने भी इस नई फिल्म और इसकी टीम को लेकर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Maatrubhumi: दुश्मनी भूल Vivek Oberoi ने किया Salman Khan की फिल्म का सपोर्ट, कहा- ‘मुझे उम्मीद है कि…’
सलमान खान ने लिखी ये बात
सलमान खान ने 28 नवंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘ये प्रेम मोल लिया’ का पोस्टर शेयर किया। इसमें आयुष्मान खुराना और शरवरी (Sharvari) नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “बधाई हो सूरज बाबू। ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर बहुत अच्छी बातें सुनने को मिल रही हैं!!! आपके प्रेम की तरफ से ढेर सारा प्यार।” इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी लगाया और फिल्म से जुड़े लोगों को टैग किया। सलमान खान की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।
स्टार्स ने दिया ये रिएक्शन
सलमान खान का ये पोस्ट सामने आते ही फिल्म की लीड स्टारकास्ट ने भी रिएक्शन दिया। आयुष्मान ने सलमान की स्टोरी को री-शेयर करते हुए ‘भाई’ लिखा और हाथ जोड़ने के साथ दिल वाले इमोजी लगाए। वहीं, शरवरी ने सलमान का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘सर! थैंक यू!’ आपको बता दें कि फिल्म में अनुपम खेर (Anupam Kher), सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak), सीमा पाहवा (Seema Pahwa), स्वानंद किरकिरे (Swanand Kirkire), सौम्या टंडन (Saumya Tandon), श्रुति सेठ (Shruti Seth), शाद रंधावा (Shaad Randhawa), गिरीश कुलकर्णी (Girish Kulkarni) और राजेश कुमार (Rajesh Kumar) भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।










































