नगर मुख्यालय से लगभग ४ किमी. दूर ग्राम पंचायत मोहगांव (बोरी) से बल्हारपुर पहुंच मार्ग खस्ताहाल हो चुका है जिसके कारण ग्रामीणजनों व किसानों को आने-जाने में बेहद ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैै एवं मार्ग में बने गड्डों के कारण दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है परन्तु जिम्मेदारों के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे ग्रामीणजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है और मार्ग का जल्द निर्माण करने की मांग ग्रामीणजनों ने शासन-प्रशासन से की है। विदित हो कि मोहगांव (बोरी) से बल्हारपुर पहुंच मार्ग क’चा है जिसकी दुरी ३ किमी. है परन्तु लंबे समय से मरम्मत कार्य नही करवाया गया है जिसके कारण मार्ग पुरी तरह से खराब हो चुक ा है और मार्ग में बने गड्डों के कारण हादसे भी घटित हो रहे है एवं ग्रामीणजन मार्ग निर्माण करवाने कई बार पंचायत व विभाग से मांग भी कर चुके है साथ ही सडक़ की समस्या के संबंध में १८१ में भी शिकायत की गई है परन्तु कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणजन, स्कूली ब’चें व कृषकों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
ग्राम पंचायत बल्हारपुर ने करवाया निर्माण, मोहगांव (बोरी) की स्थिति खस्ताहाल
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बल्हारपुर के द्वारा जिला पंचायत की १५ वां वित्त से स्वीकृत ग्रामीण सुदूर सडक़ निर्माण कार्य के माध्यम इस सडक़ का मुरूमीकरण कर क’चा निर्माण कार्य करवा दिया गया है जिससे अब ग्रामीणजनों व किसानों को अपने खेतों तक जाने में सुविधा हो रही है परंतु ग्राम पंचायत बल्हारपुर के द्वारा सिर्फ अपनी ग्राम पंचायत की सीमा तक ही निर्माण कार्य करवाया गया है ग्राम पंचायत मोहगांव (बोरी) की सीमा के अंतर्गत आने वाली इस सुदूर सडक़ का निर्माण नही किया गया है जिसकी वजह से इस सडक़ की स्थिति अब भी बद से बदत्तर है। चर्चा में ग्रामीणों ने बताया कि यह मोहगांव (बोरी) से बल्हारपुर की सुदूर सडक़ है जिसकी स्थिति बेहद खराब हो चुकी है जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो चुके है जिससे ग्रामीणजनों व किसानों को आवागमन में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मार्ग पर आस पास के किसानों की हजारो एकड़ भूमि है जिस पर उनके द्वारा कृषि कार्य किया जाता है लेकिन मार्ग खराब होने के कारण खेतों तक कृषि के उपकरण नहीं पहुंच पाते है और बारिश के दिनों में सडक़ की स्थिति इतनी खराब होती है कि किसान पैदल चलकर भी अपने खेत नहीं पहुंच पाते है जिसके कारण उनके खेती के काम भी प्रभावित होते है। वहीं सडक़ खराब होने के कारण गड्ढों में बैलगाड़ी फंस जाती है और जानवर भी चोटिल हो जाते है जिससे किसानों को नुकसान भी हो रहा है। साथ ही यह भी बताया कि हमारे द्वारा इस संबंध अनेक बार शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षण भी करवाया गया परंतु अब तक कुछ नहीं हो पाया है जबकि हमारे पड़ोसी ग्राम पंचायत बल्हारपुर के द्वारा जिला पंचायत से १४ वें के माध्यम से राशि स्वीकृत कर मुरूमीकरण कार्य करवाया कर क’चा निर्माण कार्य कर दिया गया है जिससे अब उस क्षेत्र के किसानों को आवागमन में सुविधा हो रही है और आसानी से उनके खेतों तक ट्रेक्टर सहित अन्य कृषि के उपकरण पहुंच जाते है जबकि हमें अपने खेतों तक ट्रेक्टर व अन्य उपकरण लेकर जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है हमारी शासन प्रशासन से मांग है कि जिस तरह से ग्राम पंचायत बल्हारपुर की सीमा तक सडक़ का मुरूमीकरण कर क’चा निर्माण कार्य किया गया है उसी तरह से बारिश के पूर्व ग्राम पंचायत मोहगांव बोरी की सीमा का भी निर्माण कार्य किया जाये जिससे किसानों को अपने खेतों तक आने में सुविधा हो सके।









































