‘अब तक नहीं हुआ सत्रावसान, क्या गृह मंत्री परिसीमन बिल के लिए दो-तिहाई बहुमत तलाश रहे’, कांग्रेस ने उठाए सवाल

0

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का अवसान अब तक नहीं हुआ है। इसमें हो रही देरी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब भी उस ‘दागदार’ दो-तिहाई बहुमत की तलाश में हैं, जिससे वे एक विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित करा सकें। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने और उसके सत्रावसान (औपचारिक समाप्ति) के बीच आमतौर पर दो से चार दिन का अंतर होता है। हालांकि ऐसे भी कई उदाहरण हैं जब सत्र स्थगन और सत्रावसान एक ही दिन हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here