अब नहीं पड़ेगी विदेशी सर्वर की जरूरत, जोहो ने लॉन्च किया स्वेदशी ‘नाथू ला’, जानिए क्या है खूबी

0

नई दिल्ली: देश की दिग्गज टेक कंपनी जोहो कॉरपोरेशन ने आज अपने स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए सर्वर ‘नाथू ला’ को लॉन्च किया। मैनेजइंजन और जोहो जैसे ब्रांड्स की इस मूल कंपनी का कहना है कि नए सर्वर से कुल खर्च में 20 से 30 फीसदी और बिजली खपत में 12 से 18 फीसदी तक की कमी आने की उम्मीद है। नाथू ला सर्वर का मदरबोर्ड और चेसिस प्लेटफॉर्म्स हाडर्वेयर, फमर्वेयर और सिस्टम मैनेजमेंट के क्षेत्र में पांच वर्षों से अधिक समय तक किए गए रिसर्च और डेवलपमेंट का परिणाम है।

कंपनी का कहना है कि इस सर्वर के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काम नागपुर में किया गया। इसके लिए कंपनी ने कुछ स्थानीय प्रतिभाओं को रिक्रूट किया था और उन्हें ट्रेनिंग दी थी। इस सर्वर में इंटेल जियॉन 6 प्रोसेसर लगे हैं और इसे इंटेल के सहयोग से विकसित किया गया है। कंपनी का कहना है कि भारत में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार हो रहा है लेकिन इसके लिए जरूरी सर्वर टेक्नोलॉजी लंबे समय से विदेशों से आती रही है। इसके लिए भारतीय कंपनियों को विदेशी संस्थाओं को रॉयल्टी और लाइसेंस शुल्क चुकाना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here