नई दिल्ली: भारत की युवा आबादी को देश की ताकत माना जाता है। देश की सियासत से लेकर सामाजिक ताने बाने तक, हर तरफ युवाओं की काबिलियत और क्षमताओं को प्रमुखता से आंका जाता है। लेकिन युवा जोश से भरे भारत के सामने आना वाला वक्त संकट से भरा हो सकता है। दरअसल एक रिपोर्ट ने भारत के लिए डराने वाली भविष्यवाणी की है।
संयुक्त राष्ट्र, विश्व जनसंख्या संभावनाएं 2024 (UN, World Population Prospects 2024) के अनुसार, 2075 तक भारत में हर तीन में से एक व्यक्ति 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का होगा। इसका मतलब है कि भारत में बुजुर्ग आबादी तेजी से बढ़ रही है, और यह जनसंख्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगी।