अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल, घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट। सोमवार की दोपहर दो अलग-अलग सड़क हादसे में मोटरसाइकिल फिसलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला मामला भरवेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांगुलपारा घाटी गोलाई है। जहां मोटरसाइकिल फिसलने से थाना किरनापुर ग्राम सुसवा निवासी 35 वर्षीय राकेश पिता लिखीराम सोनवाने घायल हो गए।तो वही दूसरा मामला नगर के भटेरा मार्ग का है। जहां अज्ञात वाहन की ठोस से मोटरसाइकिल फिसलने से ग्रामीण थाना नवेगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटंगी आवास टोला (लिंगा) निवासी से 37 वर्षीय संजय पिता स्व. दिलीप ईठोले के घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उनका उपचार जारी है। उधर मामले की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर के डायरी संबंधित थाना पहुंचाई है, इसके आधार पर संबंधित थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गांगुलपारा गोलाई में मोटरसाइकिल फिसलकर गड्ढे में घुसी
पहला मामला भरवेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांगुलपारा घाटी गोलाई का है जहां गांगुलपारा गोलाई में मोटरसाइकिल फिसलने से मोटरसाइकिल में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया,जबकि उसके साथ मोटरसाइकिल में सवार उसके दो दोस्त सुरक्षित है। घायल व्यक्ति का नाम थाना किरनापुर ग्राम सुसवा निवासी राकेश सोनवाने बताया गया है, जानकारी के मुताबिक राकेश मजदूरी का कार्य करता है, जो एक दिन पूर्व 17 मई रविवार को भण्डेरी मेंढकी में अपने रिश्तेदारी गया था, जब वह 18 मई सोमवार को अपने दोस्त नरेश बसेने और छोटू सोनवाने के साथ मोटरसाइकिल से वापस बालाघाट आ रहा था तभी बंजारी और गांगुलपारा घाटी के बीच गोलाई में मोटरसाइकिल अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई, जो रोड किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे राकेश के दाहिने पैर,घुटने ,एडी,फसली सहित शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोट आई है।जबकि उसके साथ मोटरसाइकिल में सवार उसके दोनो दोस्त सही सलामत बताए गए हैं।उधर घटना के बाद बंजारी घाटी की तरफ से आ रही एक ऑटो में उसके दोस्तों ने बिठाकर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पीछे से ठोस मारकर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक हुआ फरार
दूसरा मामला नगर के भटेरा रोड का है जहां मोटरसाइकिल फिसलने से ग्रामीण थाना नवेगांव ग्राम कटंगी आवास टोला निवासी 37 वर्षीय संजय इठोले सड़क दुर्घटना मे घालय हो गया।बताया गया कि संजय मजदूरी का काम करते हैं जो नगर के वार्ड नंबर 10 स्थित एक अस्पताल में मच्छर जाली का नाप लेने के लिए गए थे, नाप लेने के बाद जब वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस दुकान आ रहे थे तब भटेरा रोड स्थित होटल के पास पीछे से आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाते हुए उन्हें ठोस मार दी और फरार हो गया, जहां मोटरसाइकिल की ठोस से संजय सड़क पर गिर गए जिससे उनके दाहिने घुटने,पैर, एडी अंगूठे के पीछे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है।उधर घायल संजय ने फोन पर मामले की जानकारी अपने साथी पृथ्वीराज दमाहे और लालचंद कटरे को दी, जिन्होंने मोटरसाइकिल से उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है जहां उनका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here