आदिवासी समाज ने संक्रामक बीमारी से मृत मासूम बच्चों को अर्पित की श्रध्दांजलि

0

शासन के खिलाफ जताया आक्रोश, पीडि़त परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। बिरसा तहसील के अंतर्गत आने वाले वनग्राम ग्रामों में फैली संक्रामक बीमारी की चपेट में आकर अकाल मौत का शिकार हुए बैगा समुदाय के मासूम आदिवासी बच्चों को म.प्र. आदिवासी विकास परिषद के बेनर तले २५ अगस्त की शाम ७ बजे हाई स्कूल मार्ग स्थित शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर आदिवासी समाज द्वारा श्रध्दांजलि सभा का आयोजन कर श्रध्दांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर मोमबत्तियां जलाईं और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत मासूम आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पीडि़त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्रध्दांजलि सभा के दौरान उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। समाज के पदाधिकारियों ने शासन से मांग की है कि पीडि़त परिवारों को शासन स्तर पर तत्काल उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिये जाये। साथ ही इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले दोषियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

बाईट – १. झनकारसिंह उइके कार्यवाहक अध्यक्ष – म.प्र. आदिवासी विकास परिषद लालबर्रा।
२. अनिल उइके सचिव – म.प्र. आदिवासी विकास परिषद लालबर्रा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here