स्कूली बच्चियों ने थाना व अस्पताल पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन

0

डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के शासकीय सिविल अस्पताल एवं थाना परिसर वारासिवनी में आगामी पावन पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बचपन प्ले स्कूल एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत नन्ही मुन्हीं बालिकाओं ने समाज की सुरक्षा और स्वास्थ्य की रक्षा में समर्पित पुलिस अधिकारियों तथा चिकित्सकों को रक्षासूत्र बांधकर खुशियां बांटीं। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस थाने से की गई जहां पर नन्ही मुन्नी बालिकाओं के द्वारा थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके एवं अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनायें दी। तत्पश्चात् शासकीय सिविल अस्पताल पहुचे जहां मासूम बच्चियों ने उपस्थित डॉक्टरों तथा चिकित्सा स्टाफ को तिलक लगाकर हाथ से बनी रंग.बिरंगी राखियां बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान अस्पताल एवं थाना परिसर का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण और आत्मीयता से सराबोर नजर आया। संस्थान की प्राचार्या श्रीमती अमिता पारधी ने बताया की रक्षाबंधन का त्यौहार सभी अपने घरों में मनाते हैं लेकिन हमारे पुलिसकर्मी और डॉक्टर दिन रात समाज की सेवा में तत्पर रहते हैं। बच्चियों को अस्पताल और थाने लाने का उद्देश्य यही था कि बच्चे समझ सकें कि पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। वहीं थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा की ऐसे राष्ट्रीय और सामाजिक त्योहारों पर अक्सर हम अपने घर नहीं जा पाते हैं। आज जब इन छोटे.छोटे बच्चों ने आकर हमें रक्षासूत्र बांधाए तो अत्यंत प्रसन्नता हुई। हम ईश्वर से इन सभी बच्चों के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अस्पताल प्रबंधन, पुलिस थाना स्टाफ तथा बड़ी संख्या में नन्ही बालिकाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here