इंदौर कांग्रेस उम्मीदवार: 14 लाख की घड़ी, 41 किलो चांदी… 57 करोड़ के मालिक अक्षय कांति बम के पास नहीं है कार

0

कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने इंदौर लोकसभा सीट से नामांकन किया है। नामांकन के दौरान अक्षय कांति बम ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। उनके पास कुछ 57 करोड़ रुपए की संपत्ति है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी घड़ी की हो रही है। इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम 14 लाख रुपए की घड़ी पहनते हैं। मध्य प्रदेश में शायद ही किसी उम्मीदवार के पास इतनी महंगी घड़ी हो।


रोलेक्स की है घड़ी

दरअसल, अक्षय कांति बम ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि वह 14 लाख रुपए की घड़ी पहनते हैं। यह घड़ी रोलेक्स कंपनी की है। अक्षय कांति बम पेशे से बिजनेसमैन हैं। चुनावी हलफनामे के बाद उनकी घड़ी की चर्चा खूब हो रही है। इसके साथ ही वह सोने-चांदी के भी शौकीन हैं। अक्षय कांति बम के पास करीब 30 किलो से अधिक चांदी है। साथ ही 275 ग्राम सोने हैं।

पत्नी भी 21 करोड़ की मालकिन

वहीं, उनकी पत्नी रिचा बम भी 21 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। उनके पास तीन किलो सोने और 9.3 किलो चांदी के गहने हैं। वहीं, उनकी पत्नी और उनके पास कोई कार नहीं है। अक्षय कांति बम के फर्म के नाम पर एक कार जरूर है। हालांकि अक्षय ने अपनी पत्नी रिचा को 74 और पिता को 10 लाख रुपए का लोन दिया है।

चार करोड़ रुपए के करीब लोन

वहीं, अक्षय कांति बम ने 3.63 करोड़ रुपए खुद के नाम पर और 3.45 करोड़ रुपए पत्नी के नाम पर लोन ले रखा है। उनके पास कैश 27000 रुपए हैं। कुल मिलाकर अक्षय कांति बम के पास 8.50 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति उनके पास 46.78 करोड़ रुपए की है। इसके साथ ही उनकी हर साल की कमाई 2.63 करोड़ रुपए की है।

गौरतलब है कि अक्षय कांति बम ने इंदौर के डेली कॉलेज से पढ़ाई की है। पत्नी और उकी संपत्ति मिला दें तो 78 करोड़ रुपए की है। बम की संपत्ति बीजेपी उम्मीदवार से 28 गुना अधिक है। इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी की संपत्ति 1.95 करोड़ रुपए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here