‘इंदौर में अब मीडिया से बात नहीं करूंगा’, सवालों पर खामोश रहे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, ‘चौड़ाई’ वाले बयान के बाद हुए चौंकन्ना

0

Minister Kailash Vijayvargiya: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में मीडिया से दूरी बना ली है। वह लगातार अपने विवादितों बयनों की वजह से घिरते जा रहे हैं। गुरुवार को वह पत्रकारों के सवालों पर खामोश रहे हैं। साथ ही कुछ भी बोलने से मना कर दिया।इंदौर: एमपी के नगर विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में जब भी मुंह खोलते हैं तो विवाद खड़ा हो जाता है। पिछले दिनों ‘चौड़ाई’ वाले बयान पर वह विरोधियों के निशाने पर आ गए थे। इसके बाद इंदौर में उन्होंने मीडिया से दूरी बनानी शुरू कर दी है। कैलाश विजयवर्गीय एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवाल पर खामोश रहे हैं।इंदौर में नहीं करूंगा बात

पिछले कुछ महीनों की बात करें तो कैलाश विजयवर्गीय ने जिन बयानों पर विवाद खड़े हुए, वह इंदौर से ही हुए हैं। दादा गुरु के साथ एक कार्यक्रम से बाहर निकले कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर में पत्रकारों ने घेरा। स्थानीय मुद्दे और पितृ पर्वत को लेकर सवाल पूछना शुरू किया तो कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं अब इंदौर में मीडिया से बात नहीं करूंगा।

खामोश रहे कैलाश विजयवर्गीय

उनसे कई बार पत्रकारों ने सवाल दोहराया लेकिन वह चुपचाप दादा गुरु के साथ आगे बढ़ते रहे हैं। इंदौर में उन्होंने मीडिया से बात करने से साफ मना कर दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि वह एक साल तक यहां मीडिया से दूर रहेंगे।

‘चौड़ाई’ वाले बयान के बाद हुए चौंकन्ना

दरअसल, हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद संध्या यादव पर टिप्पणी की थी। बॉडी शेमिंग करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि चौड़ाई बढ़ गई है। यह बात सुनकर संध्या यादव मुस्कुराने लगी थी। बाद में इस बयान को लेकर बखेड़ा खड़ा हुआ तो कैलाश विजयवर्गीय ने खेद जताया। साथ ही कहा कि वह हमारी पुत्री सामान है।

गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यक्रम में बीजेपी नेता गौरव रणदिवे और सीएम मोहन यादव पर कटाक्ष कर कैलाश विजयवर्गीय घिरे थे। भागीरथपुरा दूषित जल कांड में भी वह विवादित बयानों को लेकर चर्चा में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here